Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

07/06/2026


पर्यावरण दिवस विशेष —नगर और क्षेत्र मे साफ,सफाई और पर्यावरण को बचाना हमारा लक्ष्य होना जरुरी है –जनाब आमिल साहब…

Spread the love

आवाम की आवाज खाचरोद /कमलेश पाटीदार


खाचरौद। दाऊदी बोहरा समाज के जनाब आमिल साहब शेख मुस्तफा कुक्षीवाला का मुंबई से खाचरौद तबादला होने पर, उनके प्रथम नगर आगमन पर क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद एवं नगर पालिका स्वच्छता समिति के सभापति मंडावलिया ने आमिल साहब का आत्मीय स्वागत कर उनकी अगवानी की।
अपने प्रथम प्रवास के दौरान आमिल साहब ने पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट संदेश देते हुए पार्षद मंडावलिया के साथ ‘बोहरा बावड़ी’ क्षेत्र में पौधारोपण किया। इसके पश्चात उन्होंने पूरे क्षेत्र का पैदल दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान आमिल साहब शेख मुस्तफा कुक्षीवाला ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य संपूर्ण क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधारोपण करना, क्षेत्र को पूर्णतः साफ-सुथरा और स्वच्छ रखना तथा सभी वर्गों के बीच आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखना है।
उन्होंने नगर के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए क्षेत्रीय पार्षद नारायण मंडावलिया को आश्वस्त किया कि नगर के विकास कार्यों, स्वच्छता अभियानों और जनहित के मुद्दों पर बोहरा समाज की ओर से उन्हें हर प्रकार का सहयोग प्रदान किया जाएगा। आमिल साहब की इस सकारात्मक पहल और पर्यावरण प्रेम की क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।


Spread the love