Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

02/05/2026

06 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया

Spread the love


थाना – हसौद | जिला – सक्ती (छ.ग.)
अपराध क्रमांक – 77/2026
धारा – 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022
सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर श्री सुमित गुप्ता के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में दिनांक 01 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खैरझिटी के बीच खार में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हसौद पुलिस द्वारा मौके पर रेड की गई।


रेड के दौरान निम्न आरोपी जुआ खेलते हुए पकड़े गए—
राजेन्द्र चंद्रा (41 वर्ष) – निवासी फरसवानी, थाना डभरा


फलिन्द्र कुमार चंद्रा (54 वर्ष) – निवासी ओडेकेरा, थाना जैजैपुर
विजय कुमार चंद्रा (48 वर्ष) – निवासी मलनी, थाना जैजैपुर
बाबूलाल चंद्रा (55 वर्ष) – निवासी डोमा, थाना मालखरौदा
नरहरि बघेल (36 वर्ष) – निवासी पुरैना, थाना डभरा
कृष्णचंद जांगड़े (45 वर्ष) – निवासी मालखरौदा
आरोपियों के कब्जे से कुल ₹11,700 नगद, 52 पत्तों की ताश एवं एक बोरा फट्टी जप्त किया गया। सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हसौद निरीक्षक विन्टन साहू सहित पुलिस टीम के सदस्य— प्र.आर. राजेन्द्र वारेन, प्र.आर. बिरीछराम साण्डे, आरक्षक धनश्याम पाण्डेय, राजेश यादव, राजू खुटे एवं शिवगोपाल रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।


👉 पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love