सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार | Awaamkiawaaz
सरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से आरोपी राकेश उर्फ विक्की सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार चल रही कार्रवाई में सरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी अपने घर के बाड़ी में शराब छिपाकर बिक्री की तैयारी कर रहा था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया।
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।









