Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

26/04/2026

डेम में मिला लापता युवक का शव… हादसा या साजिश? सस्पेंस बरकरार! …

Spread the love

आवाम की आवाज़ न्यूज़// भुनेश्वर निराला

रायगढ़। कोतरा रोड थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। टिपाखोल जलाशय में एक लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।


बताया जा रहा है कि किशोर शनिवार सुबह अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने हर जगह तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को जलाशय में चल रही खोजबीन के दौरान पानी में तैरता शव मिला, जिसकी पहचान उसी गुमशुदा युवक के रूप में की गई।


परिवार में मचा कोहराम
शव मिलने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे क्षेत्र में शोक और डर का माहौल है।


जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती तौर पर मामला डूबने का लग रहा है, लेकिन हालात कुछ सवाल भी खड़े कर रहे हैं।


बड़ा सवाल—हादसा या हत्या?
क्या युवक की मौत महज एक हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है? फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही होगा।


इलाके में दहशत
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर सच क्या है?
इस खबर पर आपकी क्या राय है—हादसा या कुछ और? कमेंट में जरूर बताएं।


Spread the love