Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

20/04/2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ट्रैफिक का डंडा: 177 चालान, 2.23 लाख का जुर्माना

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 अप्रैल 2026।

जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। 28 मार्च से 18 अप्रैल तक चलाए गए विशेष अभियान में यातायात दल ने नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसते हुए व्यापक चालानी कार्रवाई की।

इस दौरान लगभग 177 प्रकरण दर्ज किए गए और 2 लाख 23 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई मुख्य रूप से नो पार्किंग में खड़े वाहन, सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग और अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर केंद्रित रही।

🔹 यातायात टीम की सक्रिय भूमिका
इस अभियान में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चंद्रा, उप निरीक्षक समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक श्याम प्रधान, मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे और सनसाई तिग्गा सहित टीम के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

🔹 नियम पालन नहीं तो कार्रवाई तय
यातायात विभाग की इस सख्ती से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि जिले में नियमों की अनदेखी अब महंगी पड़ेगी।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और अनावश्यक जुर्माने से भी बचा जा सके।


Spread the love