Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

20/04/2026
Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 अप्रैल 2026।

जिले में चल रहे पोषण पखवाड़ा (9 से 23 अप्रैल) के तहत कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने नागरिकों, विशेषकर पालकों से बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की है।


कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है, वहीं मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।


🔹 मोबाइल की लत पर चिंता

उन्होंने पालकों से आग्रह किया कि बच्चे लंबे समय तक मोबाइल पर गेम खेलने, यूट्यूब, फेसबुक और शॉर्ट्स देखने की आदत को नियंत्रित करें। यह लत बच्चों के विकास में बाधा बन रही है।

🔹 कुपोषण मुक्त जिले का लक्ष्य

कलेक्टर ने कहा कि यदि समय रहते पोषण और सही दिनचर्या पर ध्यान दिया जाए तो जिले को कुपोषण मुक्त बनाने का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। इसके लिए अभिभावकों की सक्रिय भूमिका जरूरी है।


Spread the love