Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

17/04/2026

बच्ची की मौत के बाद बवाल
चक्का जाम पुलिस पर जानलेवा हमला लाठी-डंडा पत्थरबाजी में जवान घायल 5 आरोपी गिरफ्तार, सीधे भेजे गए जेल

Spread the love

सक्ती/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

दिनांक 15 अप्रैल 2026 को ग्राम फगुरम मेन रोड में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 9 वर्षीय बालिका रिद्धिमा निराला की मृत्यु हो गई।

बताया गया कि हुण्डई क्रेटा वाहन (क्रमांक CG 11 BD 8433) के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मेन रोड पर चक्का जाम कर दिया।

सूचना मिलने पर चौकी फगुरम पुलिस, अन्य जिलों से पहुंचे पुलिस बल, तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया।

इसके बावजूद भीड़ उग्र हो गई और शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस टीम पर लाठी, डंडा और पत्थरों से हमला कर दिया।

इस हमले में 13वीं बटालियन मड़वारानी कोरवा के आरक्षक राजेश कुजुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज हेतु रायगढ़ रेफर किया गया है।

इस घटना में नामजद आरोपियों सहित अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 121/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।

👉 गिरफ्तार आरोपी:
सुनील बंजारे
संतोष जोशी
रविकृपा जोशी उर्फ रविकुमार जोशी
सुकलाल डनसेना
देवानंद पटेल
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली, साइबर सेल प्रभारी सी.पी. कंवर सहित सक्ती, बाराद्वार एवं जैजैपुर थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


Spread the love