Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

15/04/2026

घोघरनाला (चांपा) में महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस पर लापरवाही के आरोप…

Spread the love

जिला जांजगीर-चांपा। चांपा क्षेत्र के घोघरनाला इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर चिंता जताई है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यहां शराबखोरी, छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आमजन, विशेषकर महिलाओं में भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल की रात लगभग 9:20 बजे कुछ युवकों द्वारा नशे की हालत में महिलाओं के साथ गाली-गलौज और अशोभनीय व्यवहार करने की घटना सामने आई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं नई नहीं हैं, बल्कि समय-समय पर सामने आती रही हैं।
क्षेत्रवासियों के मुताबिक, घोघरनाला में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है।

आरोप है कि खुलेआम शराब सेवन और अव्यवस्थित गतिविधियों के चलते क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाई है।

इसी को लेकर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महिलाओं का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें घर से बाहर निकलने में असुरक्षा महसूस हो रही है। वहीं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

इस संबंध में पुलिस का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, हालांकि समाचार लिखे जाने तक आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही इस मामले में आवश्यक कदम उठाएगा।


Spread the love