ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

➡️ नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त
➡️ छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार
🔴 डेढ़ लाख में सौदा, जबरन शादी का सनसनीखेज खुलासा
➡️ काम दिलाने के बहाने नाबालिग को फंसाया गया
➡️ देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया
🔴 राज्य पार नेटवर्क का पर्दाफाश
➡️ रायगढ़ से मध्यप्रदेश तक फैला गिरोह बेनकाब
➡️ पीड़िता का सुरक्षित रेस्क्यू
🔴 गिरोह की संरचना
➡️ 2 महिलाएं
➡️ 1 युवक
➡️ 1 खरीदार
➡️ 1 विधि से संघर्षरत बालिका
🔴 कड़ी कानूनी कार्रवाई
➡️ अपहरण, दुष्कर्म, मानव तस्करी
➡️ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
➡️ सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
💥━━━━━━━━━━━━━━━━━━💥
📝 घटना का संक्षिप्त विवरण
रायगढ़ पुलिस ने एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मानव तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। 17 वर्षीय नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर रायगढ़ लाया गया और फिर उसे मध्यप्रदेश के सागर क्षेत्र में ₹1.5 लाख में बेचकर जबरन शादी कराई गई।
पीड़िता के साथ शारीरिक शोषण के बाद उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया। किसी तरह पीड़िता वहां से निकलकर वापस रायगढ़ पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया तथा मुख्य आरोपी खरीदार को छतरपुर (म.प्र.) से पकड़ लिया।
💥━━━━━━━━━━━━━━━━━━💥
👮 पुलिस कार्रवाई
✔️ अपराध क्रमांक 116/2026 दर्ज
✔️ बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला
✔️ ₹7000 नगद व मोबाइल जब्त
✔️ फरार आरोपी की तलाश जारी
💥━━━━━━━━━━━━━━━━━━💥
📢 एसएसपी का सख्त संदेश
👉 “मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे अपराधों पर रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”
💥━━━━━━━━━━━━━━━━━━💥
👥 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ सिरिन बानू उर्फ पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची (45 वर्ष)
2️⃣ बिंदिया रात्रे (23 वर्ष)
3️⃣ मोह. दानिश उर्फ चीकू (20 वर्ष)
4️⃣ सुनील दिक्षित (37 वर्ष, छतरपुर म.प्र.)
5️⃣ विधि से संघर्षरत बालिका
⚠️ एक आरोपी फरार — पुलिस तलाश में जुटी
💥━━━━━━━━━━━━━━━━━━💥
👮 कार्रवाई में शामिल टीम
➡️ प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी
➡️ महिला थाना प्रभारी SI कुसुम कैवर्त
➡️ एएसआई मनमोहन बैरागी
➡️ एवं अन्य पुलिस स्टाफ










