Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

28/03/2026

डीजल-पेट्रोल कीमत स्थिर: दीनानाथ खूंटे ने जताया पीएम का आभार

Spread the love



सारंगढ़। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों को स्थिर बनाए रखने के निर्णय का व्यापक स्वागत हो रहा है। इस महत्वपूर्ण कदम से आम जनता को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे ने इस फैसले पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय आम नागरिकों, किसानों और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित में ठोस और संवेदनशील फैसले ले रही है।

दीनानाथ खूंटे ने देश एवं प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास जताया कि आगे भी इसी तरह जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से देश विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।


Spread the love