Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

28/03/2026

चंदेरी में गौरव का क्षण: अर्चना साहू बनीं उप निरीक्षक, स्वागत समारोह सोमवार को

Spread the love



रिपोर्टर _ दिलीप वर्मा

चंदेरी (दामाखेड़ा)। क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है कि पूर्व जनपद सदस्य श्री संतोष धरमिन साहू की सुपुत्री अर्चना साहू का चयन पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (SI) पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे साहू समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।
अर्चना साहू की इस सफलता को समाज के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे क्षेत्र की बेटियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी। समाज के वरिष्ठजनों ने इसे समाज के गौरव में वृद्धि करने वाला क्षण बताया है।
इसी उपलक्ष्य में साहू समाज द्वारा अर्चना साहू के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सोमवार को दोपहर 2 बजे बजरंग चौक, चंदेरी (दामाखेड़ा) में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी से सपरिवार उपस्थित होकर इस गौरवपूर्ण अवसर के साक्षी बनने और अर्चना साहू का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
सिमगा तहसील मीडिया प्रभारी ओंकार साहू ने बताया कि यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और ऐसे आयोजनों से समाज में शिक्षा एवं प्रगति के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने सभी समाजजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।


Spread the love