सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार..
दिनांक: 21.03.2026
📍 थाना: सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)
🔢 अपराध क्रमांक: 115/2026
⚖️ धारा: 308(2), 308(5), 338 बी.एन.एस
थाना सक्ती पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से महिला को झांसे में लेकर लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
👤 आरोपी का नाम:
अंकित तिवारी (उम्र 33 वर्ष)
पिता – स्व. देव नारायण तिवारी
निवासी – गंगापुर कॉलोनी, यशोदा नगर, किदवई नगर, कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश)
📌 मामले का विवरण:
प्रार्थिया ने दिनांक 09.03.2026 को थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पहचान जीवन साथी ऐप के माध्यम से आरोपी अंकित तिवारी से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को भरोसेमंद बताते हुए प्रार्थिया एवं उसके बच्चे को अपनाने का झांसा दिया।
इसके बाद आरोपी ने वीडियो कॉल के माध्यम से प्रार्थिया पर दबाव बनाकर आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट ले लिए और उन्हें सोशल मीडिया (YouTube, Facebook आदि) पर वायरल करने की धमकी देने लगा।
⚠️ आरोपी ने नौकरी जाने का डर दिखाकर और ब्लैकमेल कर प्रार्थिया से लगातार पैसे वसूले। इस प्रकार उसने करीब 8 से 9 लाख रुपये ठग लिए और लगातार और पैसे की मांग करता रहा।
👮 पुलिस कार्यवाही:
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल तथा एसडीओपी श्रीमती डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में तत्काल कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश भेजकर आरोपी के निवास स्थान पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।
➡️ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
👮♂️ टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री लखन लाल पटेल के नेतृत्व में
प्र. आर. ओमप्रकाश अजगल्ले,
आर. मोहन सिदार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









