Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

20/03/2026

बरेली में भड़काऊ वीडियो से बवाल: युवक पर हिंदुओं को धमकाने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम मझौआ से एक मामला सामने आया है, जहाँ मोहम्मद वसीम अंसारी नामक युवक पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो शेयर करने का आरोप लगा है।

      आरोप है कि वीडियो में भारत के हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है और उन्हें धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी जा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।

     स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने मामले को गंभीर बताते हुए बरेली पुलिस और यूपी पुलिस से तत्काल संज्ञान लेने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ट्विटर (X) पर भी पोस्ट कर अधिकारियों को टैग किया गया है, जिसमें @bareillypolice, @Uppolice और @CMOfficeUP को अवगत कराया गया है।

     फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बढ़ते दबाव के बीच जल्द ही जांच और कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।


Spread the love