Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

17/03/2026

महिला कृषक के खेत से गेहूं की खड़ी फसल चोरी.एडवोकेट साथीयों के साथ पुलिस थाने में एफआईआर की मांग…

Spread the love

खाचरोद ✒️कमलेश पाटीदार



#खाचरोद पुलिस थाना क्षेत्र में चोरो द्वारा गेहूं की खड़ी फसल काटकर ले जाने का मामला आया।
जिसमें एडवोकेट महिला कृषक निर्मला पति संजय कुमावत, खाचरौद ने अभिभाषकों के साथ जाकर आवेदन सौपा, जिसमें बताया कि कस्बा खाचरौद के आराजी सर्वे नंबर 1953/1 रकबा 0.699 हेक्टर में से 0. 200 हेक्टर तथा सर्वे नंबर 1945/1 रकबा 0.684 हेक्टर में से 0.487 हेक्टर की भूमि को दशरथ पिता केशुराम बम्बोरिया से रजिस्टर्ड विक्रय दिनांक 27.05.2025 को क्रय कर भूमि का आधिपत्य प्राप्त किया था। राजस्व अभिलेख में भी मुझ प्रार्थीया का नामांतरण दर्ज है।
मुझ प्रार्थीया ने अपने स्वामित्व व आधिपत्य की उक्त भूमि में गेहूं की फसल बोई थी जो 13 मार्च 2026 की रात्रि में खड़ी गेहूं की फसल को चोरो द्वारा हार्वेस्टर से काटकर ले गए । जिसकी जानकारी मुझे रात को फोन पर दशरथ बम्बोरिया द्वारा दी गई। फसल चोरी करने वालों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने तथा गेहूं जब्त कर कठोर कार्यवाही करने की बात कही। आवेदन देने में अभिभाषक निर्मला कुमावत के साथ खाचरोद अभिभाषक संघ अध्यक्ष प्रवीण पाण्डिया, वरीष्ठ अभिभाषक अशोक जैन, सिराज मीर्जा, उमाशंकर पाटीदार , अभिभाषक पुरोहित सहीत साथी उपस्थित रहे।
पुलिस जानकारी में थाना प्रभारी टिआई धनसिंह नलवाया ने आवेदन पर बताया कि जमीनी विवाद न्यायालय ने प्रकरण प्रचलित है, आवेदक की खड़ी फसल को चोरी करके काटने के मामले में साक्ष्यों व बयानों के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

फोटो


Spread the love