Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

16/03/2026

पीड़िता को घर पर अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म करने वाला आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया..

Spread the love


थाना सक्ती में दर्ज अपराध क्रमांक 122/2025, धारा 64(1), 351(3) बीएनएस के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना सक्ती में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना वाले दिन सुबह लगभग 9 बजे उसके सास-ससुर और पति काम करने के लिए बाड़ी गए हुए थे। पीड़िता घर पर अकेली थी और झाड़ू-पोछा कर रही थी। इसी दौरान अजय पटेल (29 वर्ष), पिता सुदर्शन पटेल, निवासी बसंतपुर, थाना सक्ती, जिला सक्ती घर में घुस आया और पीड़िता को जबरन पकड़कर कमरे में ले गया तथा उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता के बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की शिकायत पर थाना सक्ती में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामला महिला संबंधी गंभीर अपराध होने के कारण पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने पतासाजी कर आरोपी अजय पटेल को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी को 15 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि नीलमणी कुसुम, आरक्षक यादराम चंद्रा, शैलेन्द्र देवांगन, हेमंत केसरिया, महिला आरक्षक सुलेखा कश्यप एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Spread the love