07 जुआरियों पर बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई, नगदी व मोबाइल जब्त…
पत्रकार -हालदार भारद्वाज शक्ति
सक्ती, 14 मार्च 2026। जिले के थाना बाराद्वार पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अवैध जुआ खेलने वाले 7 जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17,500 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन और 9 ताश पत्ती (मोस्सा) जब्त किए हैं।
मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, गांजा और शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 14 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कड़ारी के नाला के पास कुछ लोग मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर 7 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17,500 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन तथा 9 ताश पत्ती जब्त कर जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपी
ईरसाद अहमद (43 वर्ष), निवासी पाढ़ी घाट चांपा, थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा
संतोष कुमार दिवाकर (42 वर्ष), निवासी सरहर, थाना बाराद्वार
सत्यनारायण देवांगन (34 वर्ष), निवासी संजय नगर चांपा, थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा
शिशाल पटेल (50 वर्ष), निवासी जोगीपाली, थाना उरगा जिला कोरबा
नंद कुमार राठौर (34 वर्ष), निवासी झरना, थाना नगरदा जिला सक्ती
विजेन्द्र टंडन (28 वर्ष), निवासी देवरी, थाना सारागांव जिला जांजगीर-चांपा
किशन लहरे (36 वर्ष), निवासी सरसीवा, थाना सरसीवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, उप निरीक्षक यशवंत राठौर, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर, टकेश्वर कटकवार, श्याम हरवंश, राकेश राठौर और शैलेन्द्र राठौर का विशेष योगदान रहा।








