Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

14/03/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया गौधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ*
गौधाम योजना के शुभारंभ अवसर पर सक्ती जिले में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम

Spread the love

पत्रकार- हालदार भारद्वाज शक्ति

सक्ती, 14 मार्च 2026 // छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर के लाखासार से गौधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में 29 गौधामों की शुरुआत की गई है। प्रथम चरण में 152 गौधाम बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में 1460 गौधाम विकसित करने की योजना है। यह पहल प्रदेश में घुमंतू एवं निराश्रित पशुओं के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पशुधन विकास विभाग, जिला सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि गौधाम योजना गौसेवा और पशुधन संरक्षण की दिशा में शासन की एक दूरदर्शी और सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से घुमंतू एवं निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा, जहां उनके लिए भोजन, पानी, उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे सड़कों पर घूमने वाले गौवंश को संरक्षण मिलने के साथ-साथ उनके पालन-पोषण और संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल गौवंश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे पशुधन संरक्षण को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि गौधाम योजना के माध्यम से घुमंतू एवं निराश्रित गौवंश को सुरक्षित  और बेहतर देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौधामो की स्थापना से पशुधन संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इससे किसानों, पशुपालकों और स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय के साथ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, पशुधन विकास विभाग जिला सक्ती के उप संचालक श्री नदीम सम्स, गौधाम समिति जिला सक्ती अध्यक्ष श्री विजय साहू, गौधाम समिति जिला सक्ती विकासखण्ड अध्यक्ष, विकासखण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, जिले के किसान तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love