Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

10/03/2026

बिलासपुर में रहस्यमयी मौत से हड़कंप: घर के अंदर मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुलकारी में एक महिला की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह महिला का शव उसके ही घर के अंदर मिलने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार सुकुलकारी गांव निवासी पृथ्वीराज भार्गव जब रविवार सुबह घर पहुंचा, तो उसने देखा कि उसकी मां बोनसबाई भार्गव (47 वर्ष) पत्नी तिलकराम महिलांग घर के भीतर संदिग्ध हालत में मृत पड़ी हुई थीं। मां को इस हालत में देखकर वह घबरा गया और तुरंत पचपेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के ग्रामीणों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी संभावित एंगल पर काम कर रही है।


Spread the love

Read More News