Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

09/03/2026

संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Spread the love

9मार्च 2026 रायगढ़

रायगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संजय मार्केट से चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 06 मार्च 2026 को बैकुण्ठपुर निवासी मुकेश अग्रवाल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भाई मनोज कुमार अग्रवाल के नाम से पंजीकृत होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 13 Y 8208 को 05 मार्च को दोपहर में पुराना शनिदेव मंदिर के पीछे सुलभ शौचालय के पास लॉक कर संजय कॉम्प्लेक्स स्थित अपनी अंजली गारमेंट दुकान चले गए थे। रात करीब 9:15 बजे वापस लौटने पर स्कूटी वहां से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 105/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान 07 मार्च को थाना चक्रधरनगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को दो युवक एक सफेद रंग की स्कूटी के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में वे स्कूटी को बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कर रहे थे। पुलिस ने वाहन को “सशक्त ऐप” में चेक किया तो पता चला कि यह वाहन थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुआ है।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने संदेही मनोज भारती (19 वर्ष) निवासी प्रेमनगर थाना चक्रधरनगर और एक नाबालिग से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने स्कूटी चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी (कीमत लगभग 15 हजार रुपये) बरामद कर ली।

पुलिस ने आरोपी मनोज भारती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।


Spread the love