Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

09/03/2026

ट्रेलर में लोड 41 टन लोहे का एंगल चोरी करने वाला हेल्पर नाकेबंदी में पकड़ा, 60 लाख की संपत्ति बरामद

Spread the love


रायगढ़, 9 मार्च 2026। रायगढ़ पुलिस ने ट्रेलर चोरी के एक बड़े मामले का त्वरित खुलासा करते हुए फरार हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ और सक्ती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी हुए ट्रेलर सहित करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 07 मार्च 2026 को थाना कोतरारोड़ में ट्रेलर चालक धरमराज जाट (29 वर्ष), निवासी अजमेर (राजस्थान) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ट्रेलर क्रमांक RJ 48 GA 3147 चलाता है और पिछले कुछ दिनों से उसके साथ एक 17 वर्षीय किशोर हेल्पर काम कर रहा था।
बताया गया कि 05 मार्च को वह हेल्पर के साथ जेएसपीएल रायगढ़ पहुंचा था, जहां ट्रेलर में करीब 41 टन लोहे का एंगल (लगभग 20 लाख रुपये) लोड कराया गया था। 07 मार्च की शाम को जिंदल गेट के पास ट्रेलर खड़ा कर ड्राइवर कागजात जांच कराने कार्यालय गया। करीब एक घंटे बाद लौटने पर ट्रेलर वहां नहीं मिला और हेल्पर का मोबाइल भी बंद था।
ड्राइवर ने आशंका जताई कि ट्रेलर (कीमत लगभग 40 लाख रुपये) और उसमें लोड लोहे का एंगल (20 लाख रुपये) सहित कुल 60 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गई है। मामले में थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 69/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
नाकेबंदी में पकड़ा गया ट्रेलर
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में तत्काल नाकेबंदी कराई गई और आसपास के जिलों को सूचना दी गई। इसी दौरान जिला सक्ती के टोल प्लाजा पर सक्ती यातायात पुलिस ने संदिग्ध ट्रेलर को रोक लिया और इसकी सूचना कोतरारोड़ पुलिस को दी।
थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर चोरी हुआ ट्रेलर और 41 टन लोहे का एंगल जप्त कर लिया।
पूछताछ में किशोर ने ट्रेलर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
बरामद संपत्ति
ट्रेलर क्रमांक RJ 48 GA 3147 – कीमत लगभग 40 लाख रुपये
ट्रेलर में लोड 41 टन लोहे का एंगल – कीमत लगभग 20 लाख रुपये
कुल बरामद संपत्ति – 60 लाख रुपये
एसएसपी का संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस की कड़ी नजर है। रायगढ़ और सक्ती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई यह साबित करती है कि अपराध कर कोई भी कानून से बच नहीं सकता। चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Spread the love