Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

09/03/2026

आश्वासन देकर विधायक चौहान भुल गए।
विधायक और सरकार के दो वर्ष पूर्ण लेकिन गढ्ढो में सड़क |10 गांव के आमजन, गर्भवती बीमार मरीजों की समस्या को ……..?

Spread the love



खाचरौद तहसील मुख्यालय से आखरी गांव तक पहुंचने में  12 किलोमीटर तक का सफर वर्षों से जान‌ को जोखीम डाल कर करना पड़ रहा है।
जी हां हम बात कर रहे हैं खाचरौद तहसील के चिरोला गांव से लसुड़िया,बागेड़ी, वाचाखेड़ी,बीलवानीया, नीमाडी़,  चंदवासला और नंदियासी जो तहसील का आखरी गांव और इससे जुड़े गांवों तक आने जाने वाले ग्रामीणजन महिला पुरुष, गर्भवती , बीमार मरीजों सहित स्कूली वाहन और दो पहिया वाहनों से सफर मुश्किल होगया है। जहां वर्षों पुराना प्रधानमंत्री सड़क बना हुआ है। सड़क मार्ग पूरा उखड़ा हुआ है, जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। जिस पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों का चलाना खतरों से खाली नहीं है। सड़क के दोनों किनारे कट चुके हैं , जगह जगह गड्डो में बीमार लोगों एवं गर्भवती महिलाओं को लाने लेजाना पड़े तो गाड़ी चालक की सांसें पहले ही फूलने लगती है। चिरोला से लसुड़िया, बागेड़ी, बाछाखेड़ी, निमाड़ी और नंदियासी तक 12 किमी मार्ग जर्जर हो चुका है। सड़क पर एम्बुलेंस, चार पहिया और दो पहिया वाहनों का चलाना मुश्किल है।
ग्रामीणों ने बताया कि 12 किमी सड़क में अनगिनत दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस सड़क की कोई जनप्रतिनिधि सुध नहीं ले रहा है। जनपद सदस्य मनोहर सिंह ने बताया कि विधायक तेज बहादुर सिंह और अन्य जन प्रतिनिधियों को अवगत कराने के बाद भी परेशानी दूर नही हुई। सड़क की शीघ्र ही मरम्मत करवाने व बनवाने की कार्रवाई करने की आवश्यकता है।


।।विधायक ने समय नहीं बताया।।
वही क्षेत्र के विधायक डा तेज बहादुर सिंह चौहान की बात करें तो चुनाव के वक्त उन्होंने इस सड़क मार्ग को देखा था, चुनाव जीतने के बाद दो वर्ष से अधिक समय हो गया, विधायक चौहान ने विधानसभा के हर गांव में सुगम मार्ग के उद्देश्य से कायाकल्प कार्य कराया,  लेकिन तहसील के 10 गांवो को भुल गए। विधायक कार्यकाल के दो‌ वर्षो के दोरान आमजन, जनप्रतिनिधियों और मिडिया के माध्यम से भी सड़क के दुर्दशा की जानकारी दी‌ गयी,  जीस पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं में मीला। प्रदेश टुडे संवाददाता ने  चिरोला से नंदीयासी , लसुड़िया से बागेड़ी सड़क के कायाकल्प की  बात करी तो उन्होंने बताया कि मेरी जानकारी में है शिघ्र ही इसका काम करवाया जाएगा, लेकिन समय सीमा नहीं बताई।


Spread the love