Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/03/2026

सुहेला–हथबंद क्षेत्र में लूट की घटनाओं का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार

Spread the love



रिपोर्टर _ दिलीप वर्मा

*सिमगा:-* सुहेला एवं हथबंद क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर लूट की घटनाएं करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा इन क्षेत्रों में लिफ्ट देने के बहाने अकेली महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर लूट की वारदातों को अंजाम दिया जाता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाओं को सुनसान इलाकों में ले जाकर उन्हें डराता-धमकाता था और सोने-चांदी के जेवर तथा नगदी लूटकर फरार हो जाता था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने सिमगा, हथबंद और सुहेला सड़क मार्ग पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन एवं तकनीकी विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी मनोज जोशी (उम्र 41 वर्ष) निवासी ग्राम कुकराचुंदा थाना हथबंद, वर्तमान में सेक्टर-6 ए मार्केट सड़क नंबर-46 भिलाई नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग का रहने वाला है।
आरोपी के खिलाफ थाना सुहेला में 01 तथा थाना हथबंद में 03, इस प्रकार कुल 04 लूट के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा आरोपी के विरुद्ध जिला दुर्ग में चोरी के 05 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि लूट की घटनाओं में उपयोग की जाने वाली बाइक भी चोरी की थी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग ₹3,00,000 मूल्य का सामान बरामद किया है, जिसमें ₹1,50,000 कीमत के सोने-चांदी के जेवर, ₹78,000 नगद, घटना में प्रयुक्त बाइक, 03 मोबाइल फोन तथा लोगों को डराने-धमकाने में इस्तेमाल की जाने वाली एक पेंचिस शामिल है।
पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार लूट की घटनाओं का खुलासा हो गया है।


Spread the love