Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

23/02/2026

यूपी में शर्मनाक मामलाः मां ने अपनी बेटियों को प्रेमी के हवाले किया, मासूमों के साथ किया दुष्कर्म !

Spread the love



कहते हैं, एक मां अपने बच्चों के लिए सबकुछ कुर्बान कर देती है। लेकिन मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी बेटियों के साथ ऐसा शर्मनाक कृत्य किया कि समाज भी स्तब्ध है।

मां ने अपनी 13 वर्षीय बड़ी बेटी को अपने प्रेमी महेंद्र सिंह के हवाले कर दिया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं 10 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भी यौन उत्पीड़न किया गया। बच्चियों को धमकी दी गई कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा।

सहमी हुई बेटियों ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और दादा को घटना बताई। तत्काल पुलिस कार्रवाई करते हुए मां और महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित बच्चियों का मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जा रहा है।


Spread the love