Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

12/02/2026

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी प्रबंध समिति की निर्वाचन हेतु जारी मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति आमंत्रित…

Spread the love



       सक्ती, 11 फरवरी 2026 // भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती के अंतर्गत जिला प्रबंध समिति का गठन किया जाना है, जिसके लिए समिति के सदस्यों का निर्वाचन प्रस्तावित है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 11 फरवरी 2026 को कर दिया गया है। जारी मतदाता सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक सदस्य निर्धारित तिथि को शाम 5 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों सहित स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सक्ती में अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। समय सीमा के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। संबंधित सदस्यों से निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।


Spread the love