उज्जैन एसपी ने 10,000 रुपए की राशी से खाचरौद पुलिस को पुरुस्कृत किया।
खामरीया के अरमान ने बैंककर्मी की रैकी करी थी।*
*जिला धार सादलपुरा के निवासी तीनों लुटेरे* ।
खाचरोद ✒️कमलेश पाटीदार
खाचरोद थाना क्षेत्र में हुई लुट का खुलासा करते हुए उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने खाचरोद एसडीओपी आकांक्षा बछोटे टिआई धनसिंह नलवाया सहित खाचरोद पुलिस पुरी टिम को बधाई देते हुए बताया कि खाचरोद थाना के गांव खामरीया निवासी अरमान पीता ऱोशन मंसुरी ने समुह लोन की किस्त लेने वाले कर्मचारी की रैकी करी थी, और धार जिला के सादलपुर में रहने वाले मोइन प्रीति इमरान खान, साहील पीता शहजाद और अतुल पीता सुर्यमणी को कर्मचारी के आने जाने वाले रास्तों की जानकारी दी, धार के तीनों बदमाशों ने लसुड़िया और वाचाखेड़ी के बीच समूह लोन कर्मचारी के साथ मारपीट कर लूट को अंजाम दिया।
खाचरौद पुलिस अलग-अलग क्षेत्रों में बदमाशों की तलाश में जुटी और लुट के चारों आऱपीयो को गिरफ्तार किया।
इनसे एक एयरगन जो लोगों को डराने-धमकाने टेकाम करते थे, दो बाईक ओर लुट की राशि जप्त करी है, इनसे सघन पुछताछ की जारही है
खाचरोद पुलिस टिम की इस सफलता पर एसपी प्रदीप शर्मा ने 10 हजार की राशी से पुरुस्कृत किया है।
नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद भरावा भी खाचरोद थाना पहुंचकर टिआई धनसिंह नलवाया को बधाई शुभकामनाए देकर हर सम्भव मदद करने की बात कहते हुए पुलिस का होंसला बड़ाया।
खाचरोद थाना प्रभारी ने बताया कि हमे आमजन के सहयोग से ही सफलता मिलती है अभी क्षेत्र में कंजरो का आवागमन बढ़गया है, क्षेत्रों से वाहनों के चोरी की सुचना हमें मील रही है, उसके लिए हमारी पुलिस टिम लगी हुई है शीघ्र ही कंजरो के आंतक से मुक्ति दिलाने का प्रयास करैंगे।









