Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

दबंगई की भेंट चढ़ा नाबालिक समीर: मामूली विवाद में चाकू से गोदकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार…

Spread the love

▪️पेट में चाकू लगने से बाहर आ गईं थीं आंतें…

सत्यम गौड़। बरेली

यूपी के बरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ 8वीं कक्षा के एक छात्र की सिर्फ इसलिए चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई क्योंकि उसने गाली देने का विरोध किया था। मामूली सी कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि दबंगों ने छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया और बेरहमी से उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटनाक्रम: सामान लेने निकले छात्र को रास्ते में घेरा

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा के मोहल्ला इंद्रपुरी वॉर्ड नंबर 4 निवासी 16 वर्षीय समीर 30 जनवरी की शाम अपने दोस्त अर्श के साथ बाइक से घर का सामान लेने गया था। जब वह दूध लेकर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और ड्राइविंग को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। समीर ने जब अपनी मां-बहन को दी जा रही गालियों का विरोध किया, तो हमलावर जाकिर, आरिफ, अयान और करन सिंह ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

क्रूरता की हदें: चाकुओं से हमले के बाद एम्स में तोड़ा दम

समीर के तहेरे भाई नौशाद के मुताबिक, आरोपियों ने समीर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं। घायल अवस्था में उसे पहले निजी अस्पताल ओमेगा और फिर SRMS मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। कई ऑपरेशनों के बाद भी जब समीर की हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे दिल्ली एम्स (AIIMS) रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया।

घर के कामकाज में पिता का सहारा था समीर

समीर का परिवार काफी बड़ा है और वह अपने पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई रिहान की उम्र 23 वर्ष और बड़ी बहन आलमीन की उम्र 21 वर्ष है। समीर से छोटे दो भाई और हैं, जिनमें फरमान 11 वर्ष और अन्नू मात्र 8 वर्ष का है। समीर के पिता रिठौरा बाजार में कपड़ों का व्यापार करते हैं, और समीर अपनी पढ़ाई के साथ-साथ दुकान के कामों में भी अपने पिता का पूरा हाथ बंटाता था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है।

हत्या की धाराएं बढ़ीं, आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में हाफिजगंज थाना पुलिस ने शुरुआत में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन छात्र की मृत्यु के बाद अब इसमें हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


Spread the love