पत्नी ने पति को जहर देकर उतारा मौत के घाट,
कोरबाः जिले के दर्री थाना क्षेत्र के लाटा बस्ती में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति को जहर देकर मार डाला और बाद में इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। मामले का खुलासा तब हुआ, जब दंपती के बच्चों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी मां को पिता को जहर देते हुए देखा है। बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस ने अस्पताल से ही आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि उसका किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था। पुलिस अब उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है और एक टीम रायगढ़ रवाना की गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।




