15/11/2026

कलेक्टर के निर्देशन पर अधिकारी लगातार कर रहे जिले के धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण…

1000856689.jpg
Spread the love



       सक्ती, 05 जनवरी 2026 कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का विभिन्न अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों से सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री विनोद सेन द्वारा धान उपार्जन केंद्र सुलौनी, सिंघरा, सोनादुला और सकर्रा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, धान की मानक स्टैकिंग व्यवस्था, नए एवं पुराने जूट बारदाने, तिरपाल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है तथा निरीक्षण संबंधी जानकारी कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान विक्रय के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। साथ ही धान खरीदी कार्य की नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है। बता दे कि शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 31 जनवरी 2026 तक सुचारू रूप से धान खरीदी का कार्य जारी है।


Spread the love

You may have missed