Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

दिवंगत विधायक प्रो. डॉ. श्याम बिहारी लाल को मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि, फरीदपुर में अंतिम संस्कार…

Spread the love

विधायक प्रो. डॉ. श्याम बिहारी लाल को मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि।

संवाददाता फरीदपुर। फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन के बाद शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शक्ति नगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने विधायक की पत्नी, बेटियों और बेटे से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक आवास पर रुके। इस दौरान उन्होंने परिवार से बातचीत कर दुख व्यक्त किया और दिवंगत विधायक के योगदान को याद किया। गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रो. श्याम बिहारी लाल सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक के बाद भोजन के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। करीब एक घंटे बाद उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हृदयाघात बताया। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

शनिवार को हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए शक्ति नगर स्थित आवास पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे वहां से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। फरीदपुर के स्टेशन रोड स्थित श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विधायक के कार्यालय से लेकर श्मशान भूमि तक भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात है।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख नेता

मुख्यमंत्री के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, मेयर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल सहित कई विधायक, एमएलसी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव

विधायक के अंतिम संस्कार के चलते शहर में यातायात व्यवस्था बदली गई। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान के अनुसार 3 जनवरी को सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहा। भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर रोक लगाई गई और रोडवेज बसों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया गया।


Spread the love