सरपंच संघ अध्यक्ष शिव प्रकाश भगत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए,गाय एवं बैल(मवेशी) तस्करों के खिलाफ कारवाही कि मांग
शशि सिदार कि खास रिपोर्ट
लैलूंगा: रायगढ़ जिले के अंतर्गत लैलूंगा विकासखण्ड के शिव प्रकाश भगत (सरपंच संघ अध्यक्ष लैलूंगा) ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया(फेसबुक) अकाउंट पर बैल, गाय मवेशी तस्करों के खिलाफ किए आवाज उठाई है,तस्करों ने बिरसिंघा- कंझारी के आस पास जंगलों में अधमरा मार- मार कर तस्करों द्वारा छोड़ देते हैं, जिससे शिव प्रकाश भगत (सरपंच) ने जानवरों के साथ इस तरह का व्यवहार करना निंदनीय है, फिलहाल घायल मवेशी को तात्कालिक उपचार कर दिया गया है लेकिन सवाल इस पर गंभीर है कि इस तरह के गलत पर कब कारवाही होगी?इस तरह के कार्य में शिव प्रकाश भगत कि पहली बार ही नहीं अनेक बार शासन प्रशासन को अवगत कराते नजर आते हैं, अब देखने वाली बात होगी कि सोशल मीडिया मे किया हुआ पोस्ट को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा प्रभाव पड़ेगा , या क्या कारवाही होगी, या फिर देख कर अनदेखा कर दिया जाएगा देखने वाली बात होगा




