Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/03/2026

सर्किट हाउस में टूटी सांसों की डोर, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का मेडिसटी हास्पिटल में हार्टअटैक से निधन…

Spread the love

मेडिसिटी हॉस्पिटल का फोटो।

आवाम की आवाज/सत्यम गौड़

फरीदपुर।  डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दूसरी बार निर्वाचित विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की बरेली सर्किट हाउस में अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उन्हें तत्काल मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत


सर्किट हाउस में शुक्रवार दोपहर को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की एसआईआर को लेकर बैठक चल रही थी। इसी दौरान डॉ. श्याम बिहारी लाल को अचानक सीने में असहनीय दर्द उठा। हालत गंभीर देख अफसरों और सहयोगियों में हड़कंप मच गया। बिना देर किए उन्हें शहर के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों की कोशिशें नाकाम, नहीं बच सकी जान


मेडिसिटी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर समेत तमाम चिकित्सकीय प्रयास किए, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती चली गई। काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। डा. विमल भारद्वाज ने बताया कि सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं बच सके।

कल ही मनाया था जन्मदिन, दो बार बने विधायक


दुखद संयोग यह रहा कि डॉ. श्याम बिहारी लाल ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। वह फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके साथ ही वह महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर भी कार्यरत रहे और शैक्षणिक जगत में उनकी अलग पहचान थी।

राजनीतिक और शैक्षणिक जगत में शोक की लहर


डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन से भाजपा संगठन, विश्वविद्यालय परिवार और फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सर्किट हाउस से लेकर विश्वविद्यालय और राजनीतिक हलकों में गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। परिवार में उनकी पत्नी मंजूलता, दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी उनकी बरेली में ही रक्षा संपदा अधिकारी है।


Spread the love