बिलाईगढ़ क्षेत्र में खुलेआम बिक रही अवैध महुआ शराब प्रशासन की चुप्पी पर गंभीर सवाल
बिलासपुर संभागीय ब्यूरो रिपोर्ट
जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के नगर पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र में अवैध महुआ शराब की बिक्री का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब बेची जाती है, लेकिन इसे रोकने के लिए न तो किसी अधिकारी का दबाव दिख रहा है और न ही किसी प्रकार की नियमित जांच या कार्रवाई की जा रही है।ग्रामीणों और नगरवासियों के अनुसार अवैध शराब विक्रेता बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभागों के अधिकारी किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि शराब बेचने वालों को संबंधित अधिकारी द्वारा संरक्षण प्राप्त दिया जा रहा है स्थानीय लोगों ने कहा की आबकारी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का कोई कार्यवाही नहीं करते लोगों ने यह भी कहा अवैध शराब का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ता जा रहा है।क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध महुआ शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाए तथा नियमित छापेमारी कर इस अवैध धंधे पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए।




