Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न जिला अधिकारी कर रहे धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण…

Spread the love



      सक्ती  कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का विभिन्न अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी किसानों से सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी किए जाने के लिए विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, धान की मानक स्टैकिंग व्यवस्था, नया व पुराना जूट बारदाना, तिरपाल सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच कर धान खरीदी कार्य को पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित संचालित करने हेतु निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज अपर कलेक्टर श्री के एस पैंकरा द्वारा सेवा सहकारी समिति मर्यादित सीरियागढ़, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम द्वारा धान खरीदी केंद्र चिस्दा, मल्दा और घिवरा का निरीक्षण किया गया और सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी कार्य किए जाने के लिए जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती श्रीमती प्रीति पवार द्वारा धान खरीदी केन्द्र डोडकी का औचक निरीक्षण किया गया। परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति पवार ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में सभी आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएँ, सामग्री तथा पर्याप्त बरदाना उपलब्ध पाया गया। सीसीटीवी और नमी मापने की मशीन से धान की नमी का परीक्षण किया गया, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। इस दौरान डोडकी केन्द्र के विभिन्न गांवों से टोकन कटाकर पहुंचे किसानों से चर्चा की गई। किसानों ने बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया सही ढंग से एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रही है तथा किसी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है। निरीक्षण के दौरान खरीदे गए धान का पुनः समक्ष तौल भी कराया गया, जो सही पाया गया। इसके साथ ही स्केटिंग व्यवस्था, टोकन पंजी एवं निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने किसानों से साफ-सुथरा धान लाने की अपील भी की। इसी तरह सहायक संचालक उद्यानिकी द्वारा धान खरीदी केंद्र फगुराम, पोता और करीगाँव का, सीईओ डभरा द्वारा धान खरीदी केंद्र कांसा का, सीईओ मालखरौदा द्वारा धान खरीदी केंद्र पीहरिद का, सीईओ जैजैपुर द्वारा धान खरीदी केंद्र कुटराबोड़ का सहित अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर धान उपार्जन केंद्रों के संबंधित अधिकारी कर्मचारी सहित आस पास गांव के विभिन्न किसान उपस्थित थे।
           उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है। जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। किसानों को इस वर्ष 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा निर्धारित की गई है। खरीदी प्रक्रिया सुचारू बनाए रखने हेतु टोकन ऑनलाइन भी जारी किए जा रहे हैं।


Spread the love