Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित..

Spread the love



सक्ती कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन की अध्यक्षता में आर.बी.आई. एवं नाबार्ड तथा जिला अग्रणी बैंक सक्ती के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सामाजिक एवं आर्थिक विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में पिछली परामर्शदात्री समिति की बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, जिले में बैंकिंग गतिविधि पर चर्चा, राष्ट्रीय मापदंडों की समीक्षा, वार्षिक साख योजना 2025-26 लक्ष्य एवं प्रगति पर चर्चा, शासकीय योजनान्तर्गत ऋण वितरण पर चर्चा, किसान क्रेडिट कार्ड पर चर्चा, किसानों की आय वृद्धि करने पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की समीक्षा, इनऑपरेटिव बैंक अकाउंट्स तथा डीईए फंड को ऑपरेटिव कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, आर.बी.आई. के प्रतिनिधि, एलबीएम श्री मनोज कुमार वर्मा एवं जिला के समस्त बैंको के प्रबंधक एवं संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।


Spread the love