Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर कसेरपारा दिव्यांग विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

Spread the love



    सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग सक्ती द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कसेरपारा सक्ती स्थित नव जीवन दिव्यांग विद्यालय, कसेरपारा सक्ती में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा दिव्यांगजनों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, सहायता प्रावधानों एवं अधिकारों के संरक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आवश्यकतानुसार दिव्यांगजन को सहायक उपकरण भी प्रदाय किए गए। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षण स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Spread the love