Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

फरीदपुर में 48वें रामलीला महोत्सव में श्रीराम का जन्म हुआ…

Spread the love

▪️मंच पर रामलला आते ही श्रीराम के नारों से गूंजा पंडाल…

सत्यम गौड़। फरीदपुर

फरीदपुर। बरेली के फरीदपुर कस्बे में चल रहे 48वें आदर्श रामलीला महोत्सव में सोमवार शाम प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ। मंच पर रानी कौशल्या की गोद में रामलला के आते ही पूरा मेला स्थल ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। राजा दशरथ की खुशी का मंचन भी भावपूर्ण ढंग से किया गया, जिससे दर्शक उस युग में खो गए।

इस दृश्य को देखने के लिए रामलीला मैदान में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तजनों ने हाथ जोड़कर प्रभु के जन्म का दृश्य देखा। मंचन के दौरान हुई पुष्पवर्षा और संगीतमय संवादों ने रामजन्म के दृश्य को और भी आकर्षक बना दिया। रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अतीश अग्रवाल, वरिष्ठ अध्यक्ष विकास अग्रवाल शानू, महामंत्री प्रतीक सिंघल, कोषाध्यक्ष ब्रह्मा शंकर गुप्ता, ऑडिटर सौरभ अग्रवाल और मुख्य मेला प्रबंधक सर्वेश अग्रवाल बबलू की देखरेख में यह आयोजन जारी है।

रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अतीश अग्रवाल, वरिष्ठ अध्यक्ष विकास अग्रवाल शानू, महामंत्री प्रतीक सिंघल, कोषाध्यक्ष ब्रह्मा शंकर गुप्ता, ऑडिटर सौरभ अग्रवाल और मुख्य मेला प्रबंधक सर्वेश अग्रवाल बबलू की देखरेख में यह आयोजन जारी है।

स्टेज प्रभारी संदीप मोहन अग्रवाल और उज्जवल अग्रवाल के निर्देशन में कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मीडिया प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में राजा दशरथ का वचन, विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध जैसे प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।


Spread the love