हजारों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र भादवा माता मंदिर किशनगढ़…..
पीड़ित रोगियों के कष्टों को क्षण में हरती मां भादवा माता…..
खाचरोद / कमलेश पाटीदार
महिदपुर रोड ताल समीपस्थ गांव किशनगढ़ कढ़ाई भादवा माता मंदिर एक प्राचीन प्रसिद्ध एवं जन-जन की आस्था विश्वास का प्रमुख केंद्र है इस मंदिर की मान्यता है कि दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं एवं वहा का जल परिक्रमा एवं आरती आदि करने से लखमा, कोढ़ रौग एवं अन्य रोगों से मुक्ति मिलती है यह मंदिर अति प्राचीन व प्रसिद्ध है यह मंदिर संगमरमर से बना है और महामाया की मूर्ति के चारों ओर नवदुर्गा की मूर्तियां स्थापित है जिससे ब्राह्मी महेश्वरी कुमारी वैष्णवी वाराही नरसी ही इंद्री शिव दत्ती एवं चामुंडा माता स्थापित है
प्रतिवर्ष चैत्र और कार्तिक मास की नवरात्रि पर यहां विशाल लेते का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर-दूर से भक्त शामिल होते हैं इस मंदिर को आरोग्य मंदिर भी कहा जाता है यह तीर्थ रूप है जो आरोग्यता प्रदान करता है भादवा माता मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह सोलंकी एवं पदाधिकारी ,सदस्यों ने बताया कि 29 तारीख को भादवा माता मंदिर में अति भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सुमधुर बैंड, ढोल, नगाड़े, फूलों की तोप, सैकड़ो महिलाएं मस्तक पर कलश धारण किए माता रानी की जय जयकार लगाते हुए चल रही थी महिलाएं,पुरुष, सहित हजारों संख्या में आसपास सहित दूर दराज के क्षेत्र से पधारकर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया प्रतिदिन माता रानी के दरबार में 9 दिनों तक जप तप आराधना के साथ हवन पूजन हुआ 1008 आहुतियां यजमान होने दी बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर दर्शन लाभ लिए भक्तों की लंबी कतारे लगी रही ।महाआरती के तत्पश्चात महाप्रसादी का अति भव्य आयोजन भादवा माता मंदिर समिति व ग्रामीण जनों के सहयोग से किया जा रहा है। नवमी को पूर्णाआहुति होगी समिति द्वारा प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है इस मोके पर बड़ी संख्या मे भक्त जनों ने पुण्य लाभ लिया




