कर्नाटक राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत द्वारा 20 KW सोलर पैनल सिस्टम का लोकार्पण………
भाजपा के ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, खाचरोद में पर्यावरण-हितैषी पहल…….
खाचरोद / कमलेश पाटीदार
खाचरोद (उज्जैन/नागदा)
राष्ट्रव्यापी ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत, खाचरोद स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक महत्वपूर्ण और पर्यावरण-हितैषी परियोजना का लोकार्पण किया गया।
कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद जी गेहलोत के कर-कमलों द्वारा, विद्यालय परिसर में 12 लाख रुपये की लागत से स्थापित 20 K.W क्षमता के सोलर पैनल सिस्टम का विधिवत लोकार्पण सोमवार को किया गया ।।
इस पुनीत परियोजना में बेयरलोकर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, देवास तथा मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत और समाजसेवी मोती सिंह शेखावत का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। यह सोलर सिस्टम विद्यालय को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। राज्यपाल ने बताया प्रेरणादायक कदम इस अवसर पर राज्यपाल डॉ. गेहलोत ने सभी सहयोगकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर में सौर ऊर्जा का उपयोग पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।
प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
इस गरिमामय लोकार्पण समारोह में अनेक विशिष्ट महानुभाव उपस्थित रहे, जिनमें: भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, उज्जैन विभाग के संघचालक बलराज भट्ट, पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीषा शर्मा, बेयरलोकर इंडिया के अधिकारी हितेश कावर एवं प्रवीण शर्मा, समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सेकवड़िया,विद्यालय के प्राचार्य बृजनंदन कुमावत शिक्षक गण, तथा नगर के अन्य सम्माननीय नागरिक गण शामिल थे।





