पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन हुआ।………
खाचरोद/ कमलेश पाटीदार
खाचरोद थाना विभाग द्वारा प्रती वर्षानुसार इस वर्ष भी पुलिस शस्त्र और वाहनों का पूजन किया। पूजन में विशेष एसडीएम नेहा साहू एसडीओपी आकांक्षा बीछोटे, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित पुलिस अधिकारी और स्टाफ मोजुद रहा। पण्डित जी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सभी शस्त्रों की विधी विधान से पूजा सम्पन्न करवाई। थाना परीसर को फुलो की मालाओ से सजाया गया , पुलिस वाहनों को क़तार से खड़ा कर सभी की पूजन करवाई। टिआई धनसिंह नलवाया ने बताया कि सभी शस्त्र दुर्गा शक्ति स्वरूपा पुलिस की शक्ति का प्रतीक है जीनका समय समय पर उपयोग होता है प्रतिवर्ष मां दुर्गा शक्ति स्वरूपा को साक्षी मानकर आराधना कर दशहरा पर्व पर थाना परीसर में पुलिस शस्त्र और पुलिस वाहनों की पूजन विधिवत कराई जाती है,




