Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

रायपुर : रात 12 बजे के बाद नहीं खुलेंगे होटल-ढाबे, क्लब और रेस्टोरेंट, प्रशासन ने जारी किया नोटिस

Spread the love

रायपुर : शहर के तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित होटल, बार, क्लब, पब और रेस्टोरेंट अब रात 12 बजे के बाद बंद होंगे. यहां 12 बजे के बाद कोई पार्टी या आयोजन नहीं किया जा सकेगा. डीजे और अन्य साउंड सिस्टम भी निर्धारित समय के बाद इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे. तेलीबांधा पुलिस ने शनिवार को सभी व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया है.

Actor Vijay Rally Stampede: भगदड़ में 39 की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव; सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

इस नोटिस के उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी. सिविल लाइन के सीएसपी रमाकांत साहू ने जानकारी दी कि प्रशासन ने होटल, ढाबा, क्लब और पब को रात 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी है. ऐसे में रात 12:30 बजे तक सभी स्थान बंद कराए जाएंगे. देर रात तक न तो पार्टी की जा सकेगी और न ही शराब परोसी जाएगी. रात के वक्त सिर्फ फूड पार्सल सेवा की अनुमति रहेगी.

Aaj Ka Rashifal 28 Sept 2025: रविवार को माता की कृपा से इन राशियों के काम होंगे पूरे, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

होटल, क्लब और पब में किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के पूर्व थाना में सूचना देना अनिवार्य है. कार्यक्रम से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारी और डीजे का विवरण पुलिस को देना जरूरी है. कार्यक्रम में निजी सुरक्षाकर्मी, सीसीटीवी कैमरे और गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश भी दिए गए हैं.


Spread the love