Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

Aaj Ka Rashifal 28 Sept 2025: रविवार को माता की कृपा से इन राशियों के काम होंगे पूरे, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Spread the love

Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: आज अश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का छठवां दिन है। आज रात 12 बजकर 32 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 55 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। चलिए जानते हैं कि आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

टाटा बिलासपुर में आयोजित चंडी माता उत्सव कार्यक्रम में पहुचे ज्योति और सुभाष जालान

मेष राशि- कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शत्रु एक्टिव रहेंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन खुद का नुकसान कर लेंगे। आपका कोई नुकसान नहीं होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय, लेखकों के लिए, कवियों के लिए, फिल्मकारों के लिए। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का शुभ संकेत चल रहा है।। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

गरबा विवाद: हिंदू संगठनों ने एल्विश यादव-अंजलि अरोड़ा के पोस्टर जलाए, अश्लीलता फैलाने का आरोप

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी वर्जित रहेगा बाकी स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा।व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे भाग्यवश कुछ काम बनेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नए नए स्त्रोत बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

सारंगढ़ में श्रम विभाग द्वारा किया गया विविध कार्यक्रम शिविर में हुआ श्रम कार्ड पंजीयन और नवीनीकरण

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।


Spread the love