Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

Chhattisgarh : थाना परिसर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश

Spread the love

मोहला मानपुर : जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहां थाना परिसर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की है। पीड़ित महिला ने गांव के दबंगों पर प्रताड़ना और हुक्का-पानी बंद करने का आरोप लगाया है। अंबागढ़ चौकी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Aaj Ka Rashifal 14 September 2025: वृषभ, कर्क और तुला को आज मिलेगा खास लाभ; जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जहां अंबागढ़ चौकी थाना परिसर में एक महिला अपने बच्चों पर और खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि महिला का परिवार चौकी ब्लॉक के पांगरी गांव का रहने वाला है। जो कि गांव के दबंगों की शिकायत लेकर थाने पहुंंची थी। इस परिवार ने दबंगों पर प्रताड़ना और हुक्का-पानी बंद करने का आरोप लगाया है। फिलहाल अंबागढ़ चौकी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विधिक सेवा समिति द्वारा लोक अदालत मे कई प्रकरणो का हुआ निराकरण……..अंतिम निर्णय के साथ वसूली कर निराकरण किया…..

इधर भिलाई में भी अपनी पत्नी से विवाद के बाद पति ने आत्महत्या की कोशिश की है। पति ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग लगा ली है। जिसके कारण शख्स झुलस गया है। बताया जा रहा है कि वह पत्नी और बच्चों से मारपीट करता था। जिसकी शिकायत आज पत्नी ने महिला थाना में की थी। जिसके बाद पति ने इस तरह आत्महत्या करने की कोशिश की है। यह घटना वैशालीनगर थाना क्षेत्र की है।


Spread the love