Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

विधिक सेवा समिति द्वारा लोक अदालत मे कई प्रकरणो का हुआ निराकरण……..
अंतिम निर्णय के साथ वसूली कर निराकरण किया…..

Spread the love


खाचरोद / कमलेश पाटीदार

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन के निर्देशानुशार तहसील विधिक सेवा समिति खाचरोद द्वारा न्यायालय परिसर खाचरोद में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 11 बजे प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नीतूकांता वर्मा, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा, शैफाली सिंह व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, पंकज बुटानी  व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2  अभिभाषक संघ खाचरोद के अध्यक्ष प्रवीण पंड्या अभिभाषक  विद्युत मंडल कनिष्ठ यंत्री शशि रंजन, उपेंद्र कुमार, संजय मालवीय , एस बी आई बैंक मैनेजर पंकज जोशी तथा नगरपालिका खाचरोद के समस्त पदाधिकारीगण एवम् न्यायालय खाचरोद के कर्मचारीगण द्वारा सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया! न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। आयोजित नेशनल लोक अदालत में प्रथम जिला एवं सत्र न्यायालय मे, हिन्दू विवाह अधिनियम के 3, सिविल एमजेसी प्रकरण 01,  क्लेम प्रकरण 04 एवं विधुत अधिनियम के 08 , इस प्रकार कुल 16 प्रकरणों का निराकरण किया गया। न्यायाधीश शैफाली सिंह के न्यायालय के कुल 46 प्रकरण का निराकरण किया गया। पंकज बुटानी व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2  के न्यायालय के कुल 21 प्रकरणों का निराकरण किया गया। नगर पालिका जलकर व दुकान किराया, जलकर, दूर संचार विभाग व बैंक रिकवरी के प्रिलिटिगेशन 42 प्रकरण में से 34 प्रकरणों का निराकारण हुआ, जिसमें 680000 रुपये, विधुत विभाग के 60 प्रिलिटिगसन्न प्रकरण में  से 56 का निराकारण किया गया जिसमे 377000 रुपये प्राप्त हुए। इस प्रकार न्यायालय में लम्बित प्रकरणों में से 83 प्रकरणों का निराकरण किया गया।


Spread the love