पीला मौजक से सोयाबीन हुई ख़राब……
मोके पर पटवारी, तहसीलदार,बीमा अधिकारी……
प्रभावित किसानो को मुआवजा राशि देने की मांग की……
खाचरोद / कमलेश पाटीदार
वर्तमान मे हुई अतिवृष्टि और सोयाबीन मे लगे रोग से बड़े बड़े खेत के खेत ख़राब हो चुके है जिससे की किसानो की आर्थिक स्थति पर संकट के बादल छा गए है अब किसानो के लिए एक ही सहारा है की किसानो को राहत राशि दी जाये इसलिए किसान तहसील और बीमा अधिकारीयों के चक्कर काट रहा है जिससे की किसानो को किसी प्रकार की सहायता मिल सके फसल बीमा के अंतर्गत होने वाली कार्यवाही मे भी इस स्थति मे सहयोग मिलना अधिकार बन चूका है क्योंकि वास्तविक मे इस वर्ष मे सोयाबीन की फसल पर बहुत ही बुरा प्रभाव देखने को मिला है और इस स्थति को देख लगता है की पैदावार मे 5% स्थति बनी हुई है बाकि पूरी तरह से ख़राब हो चौकी है इस बिच कई किसान है जिनके खेतो मे 0 प्रतिशत पैदवार देखने को मिल रहा है इसमें किसानो का कहना है हमें हमारा अधिकार मिलना चाहिए इस मोके पर मौके पर पटवारी, गिरदावर,बीमा कंपनी वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थित मे गांव घीनौदा मे सर्वे किया गया गया साथ ही गांव के बाबूलाल पटेल सुरेश कांगरा, जितेंद्र पाटीदार,दिनेश गोरा, चंपालाल पाटीदार घनश्याम मुकाती, भोला पाटीदार, मनीष पाटीदार ग्राम पंचायत के सचिव महोदय चंद्रभान सिंह जी पंवार राकेश चौधरी बसंतीलाल पाटीदार रोहित पाटीदार मौजूद रहे और मुआवजा, बीमा राशि देने की मांग के साथ प्रभावित किसानो की फसलों का सर्वे कराया गया अब देखना होगा की कब तक किसानो के घाव पर दवा लगेगी और सरकार किसानो के प्रति केसा रुख अपनायेगा




