Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

PET के अभ्यर्थी बोले- योगी जी सेंटर दूर मत डालो: कल खड़े होकर आए, आज भी खड़े होकर जाएंगे, ट्रेन में नहीं मिल रही सीट…

Spread the love

   सत्यम गौड़। बरेली

आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) पूरे प्रदेश में हो रही है। बरेली में 83 हजार अभ्यर्थी प्रदेश के अलग अलग जिलों से परीक्षा देने के लिए आए हुए है। कोई छात्र प्रयागराज से तो कोई अयोध्या, बस्ती, सुल्तानपुर से परीक्षा देने के लिए आया हुआ है। ऐसे में पहली शिफ्ट की परीक्षा सम्पन्न होने के बाद अभ्यर्थियों की अपने अपने घरों के लिए वापसी भी शुरू हो गई है। बरेली जंक्शन पर जब एग्जाम देकर अभ्यर्थी पहुंचे तो प्लेटफॉर्म पर पैर रखने की जगह नहीं थी।

ट्रेन पर चढ़ने के लिए करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी तो अभ्यर्थी ट्रेन में चढ़ने लगे। इस दौरान अभ्यर्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन का हाल ये है कि उसके टॉयलेट तक में पैर रखने की जगह नहीं है। गेट पर लटककर छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर घर जाने को मजबूर है। वही छात्रों का कहना है कि सरकार को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ज्यादा दूर सेंटर न रखा करे। छात्रों का कहना है कि कल से बरेली आए हुए है। कल भी ट्रेन में खड़े होकर करीब 400 किलोमीटर का सफर किया और आज भी ऐसे ही जाना पड़ेगा।

सभी प्लेटफार्म विद्यार्थियों से भरे हुए…

45 केंद्रों पर कुल 83 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

बरेली के 45 केंद्रों पर कुल 83 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पीईटी की परीक्षा आज यानि 6 सितंबर और 7 सितंबर को होगी। परीक्षा दो पालियों में रखी गई है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी। हर पाली में करीब 20,880 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

एंट्री होगी सख्त नियमों के साथ

परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। यानी लेट आने वालों को अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।

तलाशी के बाद ही मिलेगी कुर्सी

सुरक्षा व्यवस्था इस बार बेहद कड़ी रखी गई है। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले तलाशी ली जा रही है। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कलाई घड़ी या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह बैन रहेगा। यही नहीं, केंद्र पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की भी क्लासरूम में एंट्री से पहले तलाशी ली जाएगी।

CCTV और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती

परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए है, ताकि किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई हो सके।


Spread the love