Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

बरेली में गणेश महोत्सव का समापन: ढोल-नगाड़ों के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा, श्रद्धालु झूमे…

Spread the love

  सत्यम गौड़। फरीदपुर

बरेली के फरीदपुर कस्बे में श्री गणेश मंच द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन धूमधाम से हुआ। सुबह अग्रवाल सभा में धार्मिक कार्यक्रमों के तहत श्री गणेश प्रतिमा का पूजन, हवन और आरती की गई।

श्री गणेश मंच द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन…

दोपहर बाद विसर्जन के लिए अग्रवाल सभा से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर सनातन सत्संग भवन तक पहुंची। शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं भक्तिभाव से नृत्य करती दिखीं, वहीं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कस्बा इंचार्ज जसवीर सिंह और भानु चौधरी की अगुवाई में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। श्री गणेश प्रतिमा का विधिवत विसर्जन सत्संग भवन से कछला घाट, बदायूं में किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सौरभ अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, आतिश अग्रवाल, उज्ज्वल अग्रवाल, गोलू सिंगल, विकास कुमार और महंत अवनीश शर्मा का विशेष योगदान रहा।


Spread the love