Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

11 साल की बच्ची ने मृत बच्चे को जन्म दिया: बरेली में पड़ोसी ने भाई को मारने की धमकी देकर 8 महीने तक की दरिंदगी…

Spread the love

नीली टी शर्ट में आरोपी

                         सत्यम गौड़। बरेली

बरेली में एक 11 साल की बच्ची ने मृत बच्चे को जन्म दिया है। पड़ोसी बच्ची के साथ 8 महीने तक दरिंदगी करता रहा। पड़ोसी खुद दो बच्चों का बाप है। वो बच्ची को डराता था कि अगर किसी को बताया तो तुम्हारे भाई को मार डालेंगे। डरी सहमी बच्ची अकेले दर्द सहती रही। वहीं जब बच्ची प्रेग्नेंट हुई, तब परिजनों को इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद बच्ची ने 6 महीने के मृत बच्चे को जन्म दिया है। अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है।

बलात्कार किया, फिर वीडियो बनाया

नवाबगंज इलाके में 11 साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाला 45 साल का व्यक्ति किसी बहाने अपने साथ ले गया। जिसके बाद उसने उसका बलात्कार किया और उसकी वीडियो बना ली। उसने बच्ची को धमकाया कि अगर ये बात किसी को भी बताई तो उसके भाई की हत्या कर दूंगा। डरी सहमी बच्ची ने अपने परिवार को कुछ नहीं बताया। इस तरह 8 महीने तक दरिंदा बच्ची के साथ बलात्कार करता रहा।

पेट में दर्द होने पर खुला राज

बच्ची को जब पेट में दर्द हुआ तो भाई उसे पड़ोस के डॉक्टर के पास ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे पेट दर्द की दवा दे दी। लेकिन बच्ची के पेट का दर्द नहीं रुका। जिस पर भाई उसे निजी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। जब बच्ची का अल्ट्रासाउंड हुआ, तब पता चला बच्ची तो 6 महीने की गर्भवती है। ये सुनते ही परिवार दंग रह गया।परिवार दोबारा दूसरी पैथोलॉजी में अल्ट्रासाउंड कराया। लेकिन उसमें भी बच्ची 6 महीने की प्रेग्नेंट निकली। जिसके बाद बच्ची के भाई, मां-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार ने बच्ची से इस बारे में बात की। तब पता चला कि पड़ोसी बच्ची के साथ 8 महीने से गलत काम कर रहा है।

प्रेग्नेंसी 24 सप्ताह की

जिला महिला अस्पताल के सीएमएस त्रिभुवन प्रसाद ने बताया- गुरुवार रात करीब 11 बजे नवाबगंज से रेफर होकर पेशेंट हमारे पास आई है। 11 साल की बच्ची है। जो प्रेग्नेंट थी। हमारे यहां उसका मेडिकल भी हुआ और उसका ट्रीटमेंट भी हुआ। उसने एक बच्चे को जन्म भी दिया। प्रेग्नेंसी 24 सप्ताह की थी। डॉक्टरों ने सकुशलता से उसकी डिलीवरी करवा दी। क्योंकि बच्चा प्री मेच्योर था, उसको एसएनसीयू में रखा गया, लेकिन आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। वहीं बच्ची की हालत ठीक है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

रेप का पता चलते ही भाई ने नवाबगंज थाने में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर नवाबगंज अरुण श्रीवास्तव ने बताया- बच्ची के भाई ने थाने आकर तहरीर दी थी। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने उसकी 11 साल की बहन के साथ कई बार रेप किया। जिस वजह से वो प्रेग्नेंट हो गई। शुक्रवार रात उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं अब डीएनए जांच भी करवाई जाएगी।

आरोपी अश्विन कुमार सुप्रा पुलिस की हिरासत में…

सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि 4 सितम्बर को थाना नबावगंज में सूचना मिली कि गांव परौर में गांव के ही एक व्यक्ति ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।


Spread the love