Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

Chhattisgarh News: जल संसाधन विभाग सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित

Spread the love

रायपुर : जल संसाधन सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। व्यापमं ने यह परीक्षा 20 जुलाई को परीक्षा आयोजित की थी। सिविल के टॉपर ने 100 में से 80.250 का स्कोर हासिल किया है, जबकि इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल के टॉपर को 83 अंक मिला है।

Aaj Ka Rashifal 5 September 2025 : कर्क, तुला और 4 राशियों के लिए सफलता भरा दिन, धन व करियर में होगी बढ़त; पढ़ें दैनिक राशिफल

इस परीक्षा में भी पूछे गए 3 प्रश्न विलोपित किए गए, जबकि एक प्रश्न का एक से अधिक उत्तर मान्य किया गया। इससे पहले व्यापमं ने एडीईओ भर्ती परीक्षा में 12 प्रश्न विलोपित किए थे। इसे लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी थी। इधर, जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ में यह भर्ती 105 सिविल और 16 विद्युत / यांत्रिकी सब इंजीनियरों के लिए हो रही है।

बरेली कॉलेज के प्रोफेसर पर छात्रा से शोषण का आरोप, जांच समिति गठित…

सिविल की परीक्षा में 11121 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की प्राप्तांक सहित कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी की गई है। इसी तरह इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल की परीक्षा में 4694 परीक्षार्थी थे। इनकी भी प्राप्तांक सहित कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी की गई है।


Spread the love