13/10/2026

सारंगढ़ में सेवाओं आधुनिक का नया विकल्प, आर. एस . एम . हॉस्पिटल में मिल रही24×7 विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा…

image_editor_output_image-1743421809-1783685713227
Spread the love

सारंगढ़। शहर में अब बीमारी या बेहतर इलाज के लिए और क्षेत्र को बड़ा शहरों का रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगा। सारंगढ़ जिले का बांधापली पर स्थित मेन रोड आर एस एम हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों को देख रेख में चौबीसों घंटे उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाएं कराए जा रहा है। हॉस्पिटल का उद्देश्य है कि ग्रामीण और शहरों में एवं अन्य क्षेत्रों  में मरीजों को एक जगह पर स्थान उपचार उपलब्ध कराना है।

अस्पताल में मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक आईसीयू, आरामदायक जनरल वार्ड, सेमी-स्पेशल एवं स्पेशल रूम की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वेंटिलेटर सपोर्ट, डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी, इको, पीएफटी जांच, 24 घंटे पैथोलॉजी लैब तथा मेडिकल स्टोर जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

आर.एस.एम. हॉस्पिटल में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यहां सामान्य एवं जटिल सर्जरी, हड्डी एवं फ्रैक्चर का उपचार, स्त्री एवं प्रसूति रोग, दंत चिकित्सा, मेडिसिन, आयुर्वेद और बच्चों के उपचार व टीकाकरण जैसी स्वास्थ्य सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क इलाज की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत हर्निया, अपेंडिक्स, बवासीर, भगंदर, हाइड्रोसील जैसी सर्जरी, सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव, हड्डी संबंधी उपचार और डायलिसिस जैसी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है।

आपातकालीन परिस्थितियों के लिए अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा और एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे मरीजों को बिना देरी के आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल सके।

आर.एस.एम. हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि उनका लक्ष्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराकर क्षेत्रवासियों को भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।


Spread the love