Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

09/07/2026

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DGP ने जारी किया तबादला आदेश, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI बदले गए पढ़िए पूरी ख़बर ….

Spread the love


रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 16 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस सूची में 15 निरीक्षक (Inspector) और 1 उपनिरीक्षक (SI) शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी आदेश के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों, कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की रणनीति का हिस्सा है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि पुलिसिंग में गति आए और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सूची में शामिल सभी अधिकारियों को बिना किसी देरी के वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नए पदस्थापना स्थल पर जॉइन करना होगा। माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्रशासनिक स्तर पर और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

देखे लिस्ट


Spread the love